मथुरापुर में युवक को मारी गोली, पुलिस ने पंजाब के सुरक्षा गार्ड को हथियार व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा मथुरापुर में हुई वारदात

नगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा मथुरापुर में हुई वारदात

खगड़िया. नगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा मथुरापुर में बीते गुरुवार की देर रात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी. जिसके कारण युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी युवक का इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में किया जा रहा है. इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते घटना में शामिल बदमाश को दो हथियार व 20 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि सोनवर्षा मथुरापुर गांव निवासी दीपक कुमार के 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को बीते गुरुवार की रात 12 बजे अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जख्मी का इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अंकित घर में सो रहा था. बदमाश कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए चार दिवारी कूदकर घर में प्रवेश किये थे. घटना की अंजाम देने से पहले अंकित का नींद टूट गयी. अंकित बदमाशों का विरोध करने लगा. बदमाश ने अंकित को तीन गोली दाग दी. एक गोली अंकित के हाथ में लगी है. दूसरा गोली कमर से नीचे व तीसरी गोली छाती में लगने की बात कही जा रही है. लोगों ने बताया कि घर में सिर्फ भाई-बहन ही रहते हैं. बदमाश इसी का फायदा उठकर बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था.

मथुरापुर में रहकर भाई बहन करते हैं पढ़ाई

बताया जाता है कि जख्मी अंकित का पैतृक घर दरभंगा जिले के कुश्वेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के उजबा गांव है. मथुरापुर गांव में अंकित के नाना का भी घर है. बीते छह वर्षो से अंकित व उसकी बहन मथुरापुर गांव में ही रहकर पढ़ाई करता है. ग्रामीणों ने बताया कि अंकित शांत स्वभाव का है, किसी से कोई मतलब नहीं रखता है. फिर अपराधी क्यों गोली मारा है. लोगों ने आशंका जाहिर किया है कि अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. लेकिन, इससे पहले अंकित का नींद टूट गयी. हल्लासुन ग्रामीण एकत्रित हो गए. ग्रामीण को आते देख बदमाश फरार हो गया. लेकिन, स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना देकर बदमाश की पहचान बताया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.

दो हथियार व 20 जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

एसपी राकेश कुमार ने बताया कि सोनवर्षा मथुरापुर निवासी अंकित कुमार नामक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्क्षण घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं घटनास्थल को सुरक्षित किया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. नेतृत्व में तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को दो हथियार एवं 20 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जिले के जोइन थाना क्षेत्र निवासी बलजीत सिंह के पुत्र हरेन्द्रपाल सिंह को 2 हथियार व 20 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. बताया कि एक 0.32 पिस्टल मैगजीन, 0.32 बोर का 20 जिन्दा कारतुस, एक डीबीबीएल 315 बोर का गन मैगजीन, 0.315 बोर का 10 जिन्दा कारतुस, 04 खोखा, एप्पल कम्पनी का मोबाइल, शस्त्र लाइसेंस बरामद किया गया. बताया कि नगर थाना में कांड संख्या 58/26 दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >