बाथरूम साफ करने के विवाद में युवक को पीटा

पुलिस घटना की जांच में जुट गई है

चौथम. थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घाट गांव में बुधवार को बाथरूम साफ करने का विवाद इतना बढ़ा कि दो भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इस घटना में एक भाई घायल हो गया. घायल युवक की पहचान सोनवर्षा घाट निवासी टुनटुन सिंह का 30 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार निगम के रूप में हुई है. घायल युवक ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि बाथरूम साफ करने का विवाद हुआ. इसी में उसका सहोदर भाई नीतीश कुमार और उसकी पत्नी ने मिलकर उसके साथ गाली गलौज किया. पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि उसके बाद उसकी भावज अपने भाइयों को नीरपुर से बुला लिया. जिसमें आरोपियों ने हथियार के बट से उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया. घायलावस्था में उसका इलाज चौथम सीएचसी में किया गया. इधर आवेदन के आलोक में पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >