महिला संवाद का हुआ आयोजन, लाभान्वित महिलाएं अनुभवन को की साझा

हर दिन महिला संवाद में जीविका दीदी की भागीदारी और आकांक्षा वास्तव में परिवर्तन का भरोसा दिख रहा है

मानसी. प्रखंड क्षेत्र के अमनी पंचायत स्थित प्रयास ग्राम संगठन सहित सैदपुर स्थित जय हनुमान ग्राम संगठन में शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन विकास कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी, आनंद रंजन पंचायती राज पदाधिकारी, प्रेम कुमार कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जूही प्रबंधक संचार, घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. इस दौरान वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि मानसी प्रखंड अंतर्गत जीविका एवं गैर जीविका दीदी की भागीदारी ही महिला संवाद का सफल आयोजन है. हर दिन महिला संवाद में जीविका दीदी की भागीदारी और आकांक्षा वास्तव में परिवर्तन का भरोसा दिख रहा है. महिला संवाद महिलाओं के उत्थान से योजनाओं की जानकारी के साथ साथ हर महिला समूह से जुड़े और बालिका उच्च शिक्षा हासिल करे एक स्वर में गुंजा और शपथ ग्रहण किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं और व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को बेझिझक रख रही है. महिला सशक्तीकरण के दिशा में सरकार महिलाओं द्वार के तहत लाभान्वित महिलाएं अपना अनुभव साझा की. मौके पर रवि रंजन कुमार, अंजू कुमारी, रिपोर्ट संग्रह सह हेल्प डेस्क कर्मी संजीव कुमार, अविनाश रंजन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >