बच्चे की मौत के बाद महिला पर 'डायन' का आरोप, घर में घुसकर मारपीट और छीनाझपटी का मामला दर्ज

खगड़िया में एक बच्चे की बीमारी से मौत के बाद अंधविश्वास का क्रूर चेहरा सामने आया है. पड़ोस की एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उसके घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की गई. पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है.

Khagaria News: खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचौत पंचायत के मुरली गांव में एक बच्चे की मौत के बाद अंधविश्वास को लेकर विवाद गहरा गया. मृत बच्चे की मौत के लिए पड़ोस की महिला को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके घर में घुसकर मारपीट और छीनाझपटी किए जाने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता ने बेलदौर थाना में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

बीमारी से हुई थी बच्चे की मौत

पीड़िता सकीला खातून, पति मोहम्मद नईम, ने अपने आवेदन में बताया कि गांव निवासी कर्ण सादा के पांच वर्षीय नाती मिथुन कुमार की रविवार देर रात बीमारी के कारण मौत हो गई थी. घटना के बाद कुछ लोगों ने अंधविश्वास के आधार पर उन्हें बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए डायन होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया.

घर में घुसकर मारपीट का आरोप

आवेदन के अनुसार वार्ड के 10 नामजद लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपितों ने घर में घुसकर उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उनके पुत्र मोहम्मद शौकत की पत्नी सबाना खातून के साथ भी हाथापाई की गयी.

सोने की नथ छीनने का भी आरोप

सकीला खातून ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनकी बहू सबाना खातून की सोने की नथ भी जबरन छीन ली गई. घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है. मामले को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पुलिस ने जांच शुरू की

Khagaria News: बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >