मुरादपुर में गिरा नवनिर्मित मकान का दीवार, किशोर की मौत

मुरादपुर में गिरा नवनिर्मित मकान का दीवार, किशोर की मौत

परबत्ता. थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में गुरुवार की देर शाम नवनिर्मित मकान का दीवार गिर गया, जिससे किशोर की मौत हो गयी. बताया जाता है कि माधवपुर निवासी पप्पू पंडित के 15 वर्षीय पुत्र भोला कुमार नवनिर्मित मकान के समीप खड़ा था. भोला के पिता पप्पू पंडित स्वयं राजमिस्त्री का काम करते हुए घर का निर्माण कर रहा था. इसी दौरान गुरुवार की देर शाम को दीवार सहित छज्जा गिर गया, जिसमें किशोर भोला दब गया, जिससे भोला की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार सिंह, सुधीर पंडित, अमित पंडित, पिक्कू पंडित, धनंजय मंडल, रोहित पंडित,दुर्गेश, गोयल, गुलशन आदि ने शोक व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >