खगड़िया : प्रखंड के बहादुरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 25 बोतल विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है.
गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र में विदेशी शराब की खेप लाई गई है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गौड़ाचक गांव निवासी वरुण यादव के पुत्र मृत्युंजय कुमार यादव तथा मछरा गांव निवासी सुबोध महतो के पुत्र यशराज कुमार को गिरफ्तार किया गया.
9.375 लीटर विदेशी शराब बरामद
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 375 एमएल की 25 बोतल विदेशी शराब, कुल 9.375 लीटर बरामद की गई. पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया.
उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जा रही है.
