दो दिवसीय मां तारा कौशिकी अमावस्या महोत्सव शुरु

आचार्य मुकेश मिश्रा द्वारा मंडप पूजन से पूजा की शुरुआत की गयी

खगड़िया. शहर के मां तारा शक्तिपीठ, विश्वनाथ गंज में शुक्रवार से दो दिवसीय कौशिकी अमावस्या महोत्सव शुरु हो गया. आचार्य मुकेश मिश्रा द्वारा मंडप पूजन से पूजा की शुरुआत की गयी. सोशल वर्कर्स कुशग्रहणी अमावस्या महोत्सव श्री श्री 108 तारा शक्ति पीठ में मंडप पूजन, भगवती तारा देवी शीला पूजन, तारा कवच पाठ एवं जप किया गया. धनबाद के आचार्य मुकेश मिश्रा, औरंगाबाद के तंत्राचार्य राकेश पाठक, वाराणसी के वेदाचार्य रोहित पांडे, बोकारो के वेदाचार्य रूपेश पांडे, बोकारो के विकास पांडे, धनबाद के तंत्राचार्य मुकेश पांडे ने महोत्सव में भाग लिया. दो दिवसीय महोत्सव के आयोजन में लगे संजीव, नीरज व पंकज ने बताया कि 23 अगस्त को महा पूजा और भंडारा का आयोजन किया जाएगा. मां तारा शक्तिपीठ के प्रोहित गुड्डू मिश्रा ने बताया कि 23 अगस्त की शाम तक पूजा अर्चना व अभिषेक का आयोजन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >