तीन घर जले, हजारों की क्षति

तीन घर जले, हजारों की क्षति

मानसी. प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी ठाठा पंचायत के चुकती गांव वार्ड संख्या 12 में सोमवार की देर रात तीन घर जल गये. अगलगी की घटना में कविता देवी पति नंदलाल ठाकुर, सरिता देवी पति रंजीत ठाकुर व नविता कुमारी पति अमरजीत ठाकुर का घर जल गया. इससे हजारों की क्षति हुई. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि देर रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे तभी अचानक आग लग गयी. घर के लोग किसी प्रकार जान बचाकर बाहर निकले. आग लगते ही इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि देखते ही देखते घर के अंदर रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज जल गया. सरपंच मनोज कुमार ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी. सीओ ने बताया कि जांच कर मुआवजा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >