चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसका उद्घाटन प्रशिक्षक एवं बीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार शिक्षा परियोजना खगड़िया के तहत समावेशी शिक्षा अंतर्गत नोडल शिक्षकों के बीच दिया जा रहा है. इस प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों से एक-एक नोडल शिक्षक भाग ले रहे हैं. इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से विद्यालय आने वाले स्कूली छात्रों के दिव्यागता की पहचान करना उसे परखना, तथा ऐसे बच्चों को साधन कौशल के आधार पर शिक्षा देना, एवं सामान्य विशिष्ट बच्चों के बीच के अंतर को दूर करने जैसी मुख्य धारणाएं बताई गई. कुल मिलाकर बच्चों के बीच का अंतर को दूर करना एवं ऐसे पहचाने गए दिव्यांग बच्चों के मन से हीनता के भाव को खत्म करना बताया गया. प्रशिक्षण के प्रशिक्षक बीआरपी विशेष शिक्षक जसवंत सिंह, हीरालाल शर्मा, शिक्षक हरिनंदन पासवान आदि थे. बताया गया कि यह प्रशिक्षण तीन बैच में दिए जाएंगे तथा एक बैच में 45 शिक्षक होंगे, यह प्रशिक्षण शनिवार तक चलेगी, व पुनः दूसरा प्रशिक्षण अगले आदेशानुसार दिए जाने की बात कही गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
