ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की नहीं है कमी

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की नहीं है कमी

चौथम. बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज अभियान अंतर्गत शनिवार को विद्यालय स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धन्छड़ में किया गया. मशाल खेल के अंतर्गत पांच प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाल, साइक्लिंग, फुटबॉल है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकिशोर प्रसाद सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है. बस उसको सही मंच नहीं मिल पाता है, लेकिन बिहार सरकार ने मशाल का आयोजन कर बच्चों को उचित मंच दिया है. जिस पर बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया. इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार तिवारी, डॉ सुनील सुमन, गणेश कुमार, सत्यम कुमार, राजनारायण सिंह, काजल कुमारी, अफशा प्रवीण के साथ -साथ कंप्यूटर शिक्षक कृष्ण कुमार का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >