संगठन को मजबूत करने के लिए गांव से शहर तक खेत मजदूर सभा का होगा सम्मेलन

संगठन को मजबूत करने के लिए गांव से शहर तक खेत मजदूर सभा का होगा सम्मेलन

राज्य स्तरीय दो दिवसीय अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की हुई बैठक खगड़िया. शहर के बाजार समिति सन्हौली स्थित उपेन्द्र सभागार में मंगलवार को अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा का दो दिवसीय राज्य स्तरीय बैठक हुई. कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष अभय वर्मा व सचिव प्राणेश कुमार ने किया. बैठक में सीपीआइ एमएल लिबरेशन के विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम, माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता आदि ने भाग लिया. माले नेता सह अधिवक्ता प्राणेश कुमार ने बताया कि राज्य अध्यक्ष मनोज मंजिल, शनिचरी देवी के संयुक्त अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैठक हुई, जिसमें दलित व गरीबों को पक्का मकान, 5 डिसमिल जमीन, 10 ट्रेड यूनियनों द्वारा 20 मई 2025 को आम हड़ताल को सफल बनाने आदि एजेंडा पर चर्चा हुई. राज्य सचिव शत्रुघ्न सहनी ने वीरेंद्र ठाकुर, जयमाला देवी, राज किशोर यादव तथा जम्मू कश्मीर में मारे गए पर्यटकों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर सुभाष सिंह, रंजीत कस्तूरी निषाद, राजेश सहनी, अभय वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, मंटू कुमार आदि मौजूद थे. इधर, शहर के एक होटल में अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) राज्य कार्यकारणी की बैठक हुई, जिसमें खेग्रामस राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाकपा माले विधायक दल उपनेता सत्यदेव राम व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह भाकपा (माले) केन्द्रीय पोलित ब्योरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य, खेग्रामस राष्ट्रीय सचिव सह भाकपा (माले) विधायक गोपाल रविदास मौजूद थे. वहीं बैठक में स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा संगठन को मजबूत करने के लिए जिला, प्रखंड, पंचायत व टोला स्तर पर खेत मजदूर सभा का सम्मेलन कर कमेटी व ढांंचा निर्माण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जनता के जनसवालों को लेकर आंदोलन किया जायेगा. बैठक में राज्य सचिव दिलीप सिंह, सुभाष सिंह, अजित मेहता, भारत भूषण सिंह, नागेश्वर पासवान रामधारी दास, जयनारायण, चंद्रदेव वर्मा, पप्पू पासवान, जमालउद्दीन, मदन सिंह, नारायण दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >