सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत

सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत

पसराहा. मड़ैया थाना क्षेत्र के अगुवानी महेशखूंट मुख्य सड़क स्थित बैसा गांव में बीते 15 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क को जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही मड़ैया थानाध्यक्ष पहुंचे. आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया , लेकिन वे लोग मानने के लिए तैयार नहीं हुये. आक्रोशित लोग लगातार उच्च अधिकारी के आने की मांग कर रहे थे. उल्लेखनीय है कि मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा गांव में गत 15 अप्रैल की शाम सड़क दुर्घटना में एक मजदूर घायल हो गया था. घायल मजदूर बैसा गांव निवासी स्व रामस्वरूप मंडल के 24 वर्षीय पुत्र शिकारी मंडल था, जिसका इलाज बेगूसराय में चल रहा था. पटना जाने के क्रम में बुधवार की शाम उसकी मौत हो गयी. मृतक मजदूर शिकारी मंडल का शव गुरुवार को पहुंचते ही आक्रोशत ग्रामीण शव के साथ सड़क जाम कर न्याय की मांग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >