विद्यालय में शिक्षक व छात्राओं ने लगाया फूलों का पौधा

प्रभारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि विद्यालय में वाटिका का निर्माण किया गया है

गोगरी. अनुमंडल के शिवनारायण राम पंसारी बालिका इंटर विद्यालय जमालपुर में शिक्षक व छात्राओं ने मिलकर फूलों का पौधा लगाया. विद्यालय के प्रभार में रहे शिक्षक अभिषेक प्रकाश के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया. लगभग 150 गमला में फूलों का पौधा शिक्षक व छात्राओं द्वारा लगाया गया. प्रभारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि विद्यालय में वाटिका का निर्माण किया गया है. जिससे विद्यालय की शोभा बढ़ेगी. साथ ही छात्राओं को पठन-पाठन में काफी मन भी लगेगा. मौके पर रामकुमार, सरिता कुमारी, प्रधान सहायक विकास कुमार, छात्रा अंशु मिश्रा, चांदनी कुमारी सहित कई शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >