चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को बीडीओ रणजीत कुमार सिंह ने आवास सहायकों एवं पर्यवेक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित कार्यों की समीक्षा की. बैठक में वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के अधूरे आवासों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई. बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 के सभी अपूर्ण आवासों को हर हाल में शीघ्र पूरा कर शत-प्रतिशत अद्यतन सुनिश्चित किया जाए. इसके साथ ही वर्ष 2024-25 के उन लाभार्थियों के आवास निर्माण कार्यों को भी जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. जिनके घर अब तक अधूरे हैं, वहीं वर्ष 2025-26 के जिन लाभार्थियों ने पहली या दूसरी किस्त का उठाव कर लिया है, उनके निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया. बीडीओ रणजीत कुमार सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
पीएम आवास योजना के लंबित कार्यों पर चौथम बीडीओ सख्त, शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश
बैठक में वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के अधूरे आवासों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई
