खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के चातर वार्ड संख्या 06 में मछली मारने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर चातर गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र चंदन सिंह मछली मारने के लिए जलकर पर गया था. चंदन सिंह के अलावे दो लोग मछली मार रहे थे. इसी दौरान डूबने से चंदन सिंह पानी में डूब गया. स्थानीय लोगों ने डूब रहे चंदन सिंह को पानी से निकाल कर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी ने चंदन के जलकर पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया. बताया कि चंदन सिंह को पानी में तैरने के लिए नहीं आता था. पार्टनर महेश्वर सिंह के पुत्र उपेंद्र सिंह व उसका चार पुत्र जान बूझकर पानी में चंदन सिंह को ले गया. जब चंदन सिंह को पानी में तैरने नहीं आता था, तो लेकर क्यों गया. इधर, अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गयी. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था.
चातर में मछली मारने के दौरान डूबने से युवक की मौत
स्थानीय लोगों ने डूब रहे चंदन सिंह को पानी से निकाल कर सदर अस्पताल पहुंचाया.
