माधवपुर के मुरादपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

माधवपुर के मुरादपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परबत्ता. थाना क्षेत्र की माधवपुर पंचायत के मुरादपुर गांव में शनिवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला. मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की पहचान लगार पंचायत के कटहरा दास टोला निवासी तीतन दास की 25 वर्षीय पुत्री गुंजन कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, गुंजन की शादी 10 जुलाई 2024 को मुरादपुर निवासी दशरथ दास के पुत्र श्रवण कुमार के साथ महेशखूंट स्थित दुर्गा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी. मृतका के पिता तीतन दास ने आरोप लगाया कि शादी के समय दहेज में बाइक, एक भरी सोना तथा तीन लाख रुपये नकद दिए गये थे. इसके बावजूद उनकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित किया जाता था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दामाद का अपनी बड़ी भाभी के साथ अवैध संबंध था. इसका विरोध करने पर गुंजन को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर गुंजन की हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया. मृतका अपने पीछे एक छोटी बच्ची छोड़ गयी है. घटना के बाद मायके पक्ष में शोक और आक्रोश का माहौल है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और वैज्ञानिक तरीके से जांच करने में जुटी है. थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. एफएसएल टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये जा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >