सुजीत राणा बने तैलिक साहु युवा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज के प्रति कर्मठता, संघर्ष, समाज के प्रति कार्य करने की जज्बा को देखकर यह जिम्मेदारी सौंपा गया है

महेशखूंट. भाजपा नेता सुजीत कुमार राणा को बिहार प्रदेश तैलिक साहू युवा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. बिहार प्रदेश तैलिक युवा सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ गुड्डू साह ने महेशखूंट थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी भाजपा नेता सुजीत कुमार राणा को मनोनयन पत्र दिया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज के प्रति कर्मठता, संघर्ष, समाज के प्रति कार्य करने की जज्बा को देखकर यह जिम्मेदारी सौंपा गया है. मनोनयन पत्र मिलते ही सुजीत कुमार राणा ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा मिले जिम्मेवारी को बढ़ चढ़कर समाज के लोगों के हित में कार्य करूंगा. समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज जिला से लेकर प्रदेश तक पहुंचाउंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >