विद्यालय में खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लंबी कूद में निशांत व प्रिया को मिला प्रथम स्थान

लंबी कूद में निशांत व प्रिया को मिला प्रथम स्थान परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय माधवपुर वन में शुक्रवार को विद्यालय स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का नेतृत्व शिक्षक डॉ प्रद्युम्न कुमार ने किया. जिसमें बालिका वर्ग अंडर 14 में प्रिया कुमारी लंबी कूद में 12 फिट 8 इंच छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. वही बालक वर्ग में लंबी कूद 13 फिट 8 इंच छलांग लगाकर निशांत कुमार प्रथम स्थान पर रहे. द्वितीय स्थान पर मिलन कुमार, तृतीय स्थान अमन कुमार, 600 मीटर की दौड़ में दुर्गा कुमारी ने प्रथम स्थान, बालिका वर्ग में 60 मीटर की दौड़ में आरती कुमार ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान आरुषि कुमारी, तृतीय स्थान अस्मिता कुमारी, बालक 60 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान सचिन कुमार, 600 मीटर की दौर में प्रथम स्थान नवनीत कुमार, द्वितीय स्थान हिमांशु कुमार ने प्राप्त किया. मौके पर प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार मिश्र , शिक्षक अंकुर कुमार, अनिल कुमार आदि लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >