दिल में छेद से जूझ रहे छह माह के मासूम की एसएनसीयू में इलाज के दौरान मौत, परिवार सदमे में

SNCU Khagaria Child Death: खगड़िया सदर अस्पताल के एसएनसीयू में इलाज के दौरान जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित छह माह के मासूम की मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट

SNCU Khagaria Child Death: खगड़िया सदर अस्पताल स्थित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में शनिवार को इलाज के दौरान छह माह के एक मासूम की मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई. मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.

मृत बच्चे की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के इटमादी गांव निवासी मंचन के छह माह के पुत्र के रूप में हुई है.

जन्म से ही दिल में था छेद

परिजनों ने बताया कि बच्चे के जन्म से ही उसके दिल में छेद (जन्मजात हृदय रोग) था. पिछले छह माह से उसका विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा था. बीते दो दिनों से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके बाद शनिवार को गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया.

एसएनसीयू में चल रहा था इलाज

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को तत्काल एसएनसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया. हालांकि चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान ही मासूम ने दम तोड़ दिया.

परिजनों में मचा कोहराम

मासूम की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में शोक का माहौल छा गया. परिजनों ने बताया कि बच्चे के इलाज के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन गंभीर बीमारी के कारण उसे बचाया नहीं जा सका.

अस्पताल प्रशासन ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >