छात्रों ने मशाल खेल खोज प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

200 मीटर बालिका दौड़ में नैना कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त किया

गोगरी. नगर परिषद गोगरी जमालपुर अंतर्गत विषहरी मेला मैदान कुर्मी टोला में बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत मशाल प्रतियोगिता का आयोजन राज्य भर में 25 से 27 अप्रैल 2025 तक किया जा रहा है. इसी कड़ी में आदर्श मध्य विद्यालय बुल्लीचंद के स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया. जिसमें बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में कुश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं 200 मीटर बालिका दौड़ में नैना कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त किया. 60 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सैनव परवीन प्रथम स्थान पर रही. फुटबॉल मैच में सुदर्शन के आधार पर प्रशांत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं कन्हैया कुमार द्वितीय स्थान एवं मिथुन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इनामुल हक फरीदी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद अति आवश्यक है. राज्य सरकार के द्वारा यह मुहिम जो चलाया जा रहा है बेहद ही सराहनीय है. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक इनामुल हक फरीदी, शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >