रोहियार के महाशिवरात्रि मेला में स्मैक विवाद पर चली गोलियां

रोहियार के महाशिवरात्रि मेला में स्मैक विवाद पर चली गोलियां

चौथम. मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहियार गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय महाशिवरात्रि मेले में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब स्मैक बेचने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसके बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग शुरू कर दी गयी. हालांकि गोलीबारी की घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. हवाई फायरिंग के बाद अफरा तफरा का माहौल हो गया. दंगल के मौके पर हुई इस घटना से पूरा मेला स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए. जानकारी के अनुसार मेले के तहत दो दिवसीय महादंगल का आयोजन किया गया था. इसी दौरान दो गुटों के बीच कथित रूप से स्मैक बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया. और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसी दौरान कई राउंड गोलियां भी चलाई गईं. जिससे मेले में भगदड़ मच गई. सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि रोहियार गांव के सदानंद यादव के पुत्र भजय यादव मारपीट की घटना में घायल हुआ है. बताया जाता है कि मारपीट के दौरान एक अपराधी ने कई राउंड फायरिंग भी की. दूसरी ओर मारपीट की घटना के बाद घायल युवक को स्थानीय स्तर पर उपचार के लिए ले जाया गया. इधर सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. और घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा आरोपितों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gunjan thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >