जन समाधान शिविर में लगाए गए कई काउंटर

सभी आवेदनों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है.

चौथम. प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी बौरने पंचायत में सोमवार को जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया. जन समाधान शिविर की अध्यक्षता मुखिया सोनी देवी ने की. शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मनरेगा, बिजली, जीविका, पशुपालन और शिक्षा सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा लोगों से आवेदन लेने के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे. पंचायत स्तर पर निबटाये जा सकने वाले आवेदनों का तत्काल समाधान किया गया. चौथम बीडीओ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक पंचायत में आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है. इस अवसर पर चौथम सीएचसी के डॉ. ब्रजेश कुमार, जीविका परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार और पशु-चिकित्सक सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित थे. मुखिया सोनी देवी ने बताया कि शिविर के माध्यम से लोगों के समस्याओं का समाधान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >