स्कॉर्पियो लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, लूटी गई स्कॉर्पियो के साथ तीन गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा

चौथम. थाना क्षेत्र के डुमरी पुल और सोनवर्षा घाट के बीच एनएच 107 पर हथियार के बल पर लूटी गई स्कॉर्पियो को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लुटेरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के कैंजरी गांव निवासी मंटुन यादव के पुत्र पांडव कुमार एवं विनोद यादव के पुत्र रंजन कुमार सहित सहरसा जिले के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के बहोरबा गांव निवासी सुनील कुमार सुमन उर्फ पप्पू यादव के पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई. बुधवार को सदर एसडीपीओ के कार्यालय कक्ष में एसडीपीओ मुकुल रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बीते 20 अप्रैल की रात में लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया था. इस वक्त एक बाइक पर सवार चार लुटेरों ने हथियार के बल पर बेलदौर थाना क्षेत्र के तेलिहार गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र निरंजन कुमार की स्कॉर्पियो लूट लिये थे. इस दौरान स्कॉर्पियो पर बैठे यात्री के साथ मारपीट भी की थी. मामले को लेकर पीड़ित निरंजन कुमार के आवेदन पर चौथम थाना में कांड संख्या 96/25 दर्ज किया गया था. जिसमें थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटकांड का खुलासा किया है. साथ ही तीन लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया. इधर एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >