बेलदौर के मध्य विद्यालय बोबिल में दो छात्रों के बीच मारपीट, ग्रामीणों ने शिक्षकों की लापरवाही का लगाया आरोप

बेलदौर के मध्य विद्यालय बोबिल में शुक्रवार को दो छात्रों के बीच मारपीट की घटना ने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्रामीणों ने शिक्षकों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिक्षा विभाग से जांच की मांग की है.

Khagaria School Fight: बेलदौर (खगड़िया). प्रखंड क्षेत्र के बोबिल पंचायत स्थित अनुसूचित मध्य विद्यालय बोबिल में शुक्रवार को दो छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आई. घटना में दोनों छात्र घायल हो गए. इसके बाद ग्रामीणों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और शिक्षकों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शिक्षा विभाग से जांच की मांग की है.

कक्षा के दौरान हुआ विवाद

ग्रामीण इंदल कुमार, प्रदीप कुमार, बालेश्वर महतो और प्रीतम साह ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में केवल अंग्रेजी विषय की एक कक्षा संचालित हुई. इसके बाद बच्चों की समुचित निगरानी नहीं होने के कारण कक्षा चार के दो छात्र आपस में उलझ गए और विवाद मारपीट में बदल गया.

दोनों घायल छात्रों का कराया गया इलाज

मारपीट में हरेराम महतो के पुत्र आदित्य कुमार तथा चंद्रशेखर महतो के पुत्र घायल हो गए. परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को तत्काल एक निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया.

ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाए लापरवाही के आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के दौरान शिक्षक समय रहते हस्तक्षेप नहीं कर सके, जिससे विवाद बढ़ गया. उनका कहना है कि विद्यालय में नियमित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई नहीं होती तथा बच्चों की निगरानी भी पर्याप्त नहीं रहती.

छात्रों ने भी उठाए पढ़ाई पर सवाल

विद्यालय की छात्राओं मुस्कान कुमारी, आर्थिक कुमारी, शिवानी कुमारी, खुशी कुमारी, वंदना कुमारी तथा छात्र संदीप कुमार और रामू कुमार ने बताया कि विद्यालय में नियमित पठन-पाठन नहीं होता. उनका कहना है कि शुक्रवार को केवल अंग्रेजी विषय की कक्षा हुई, जबकि बाकी समय अधिकांश बच्चे खेलते रहे. छात्रों ने यह भी बताया कि कई बच्चे विद्यालय की दो मंजिला इमारत के छज्जे पर चढ़ जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

जांच और सुधार की मांग

Khagaria School Fight: घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों से व्यवस्था में सुधार की मांग की. ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, विद्यालय में नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित करने तथा बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >