व्यंग्यकार विक्की को किया गया सम्मानित

दिल्ली के हिन्दी भवन में महेशखूंट निवासी व्यंग्यकार को मिला सम्मान

– दिल्ली के हिन्दी भवन में महेशखूंट निवासी व्यंग्यकार को मिला सम्मान खगड़िया. दिल्ली के हिंदी भवन में महेशखूंट बाजार निवासी युवा व्यंग्यकार विनोद कुमार विक्की को व्यंग्य विधा में उल्लेखनीय योगदान के लिए रवींद्र नाथ त्यागी व्यंग्य यात्रा सोपान सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया. दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित व्यंग्य यात्रा सम्मान समारोह में रामविलास शास्त्री द्वारा विनोद विक्की को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र, प्रेम जनमेजय और लीलाधर मंडलोई द्वारा स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र, अशोक त्यागी द्वारा पंद्रह हजार रुपये की सम्मान राशि का चेक, वाणी प्रकाशन द्वारा रवींद्र नाथ त्यागी रचनावली की आठ पुस्तकों का सेट एवं लालित्य ललित द्वारा बुक मार्क प्रदान किया गया. मौके पर आशा कुंद्रा, विष्णु नागर, स्नेह लता पाठक, संदीप राशिनकर, डॉ. संजीव कुमार, कथाकार बलराम, हरीश पाठक सहित राष्ट्रीय स्तर के दर्जनों साहित्यकार उपस्थित थे. मालूम हो कि व्यंग्यकार प्रेम जनमेजय, रवींद्र नाथ त्यागी के पुत्र अशोक त्यागी, लोकप्रिय लेखक रणविजय राव, सूर्यवाला सहित हिंदी भाषा श्रेणी में इस वर्ष का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त प्रख्यात लेखिका ममता कालिया भी चयन समिति में शामिल थे. उल्लेखनीय है कि विनोद विक्की को इसी महीने हैदराबाद की युद्धवीर फाउंडेशन द्वारा भी पुरस्कृत किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >