नर्सिंग होम में तोड़फोड़ व गाली-गलौज के मामले में प्राथमिकी दर्ज

नर्सिंग होम में तोड़फोड़ व गाली-गलौज के मामले में प्राथमिकी दर्ज

खगड़िया. शहर के हॉस्पिटल चौक के समीप संचालित साधना नर्सिंग होम में तोड़फोड़ का प्रयास व कर्मियों के साथ गाली-गलौज करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. साधना नर्सिंग होम के कंपाउंडर चौथम के सोहरवा निवासी चलित्तर ठाकुर के पुत्र अखिलेश कुमार ने चित्रगुप्त नगर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. अखिलेश ने कहा कि 24 मार्च की रात नाइट ड्यूटी पर था. लगभग 11 बजकर 10 मिनट में तीन युवकों द्वारा नर्सिंग होम का मुख्य गेट तोड़ने का प्रयास किया. नर्सिंग होम के ऊपर कौशल विकास केंद्र का संचालन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों लड़कियां हॉस्टल में रहती है. सुरक्षा की दृष्टिकोण मेन गेट नहीं खोला. डॉ एच प्रसाद से भी तीनों युवक ने अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया, जिसमें चौथम थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी मुकेश कुमार के पुत्र सत्यम कुमार, हरिमोहन सिंह के पुत्र टिंकू कुमार सिंह, मिक्की कुमार उर्फ रविराज द्वारा जबरन गेट तोड़ने और गाली-गलौज कर धमकी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >