मानसी. प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को बाल संरक्षण समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने की. जिला बाल संरक्षण आयोग के तत्वावधान में जिला बाल संरक्षण इकाई ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की. बैठक में जिला से आए प्रतिनिधि द्वारा बाल विवाह मुक्त अभियान को गति प्रदान करने के लिए प्रतिभागियों को ऑडियो एवं संबंधित वीडियो प्रदर्शित किया. बाल विवाह से उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया गया. उनसे समाज को बाल विवाह मुक्त करने के उपाय बताया गया. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया गया कि कम उम्र में बच्चों की खासकर बालिकाओं की शादी होने से बच्चे की सामाजिक शैक्षणिक शारीरिक और मानसिक विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है. अपने घरों और आसपास के परिवारों में पल बढ़ रहे बालिकाओं को अच्छी परवरिश के साथ पढ़ने लिखने पर फोकस करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा बच्चों को गुड टच और बेड टच के बारे में प्रशिक्षण देने के लिए परिवार से अनुरोध किया गया. बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी सुमित कुमार, बीपीएम जीविका घनश्याम दीनबंधु, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा राम अग्रवाल पंडित, डीसीएम विकास मित्र अभिषेक कुमार, नीतीश कुमार, सुबोध कुमार, पंचायत सचिव राकेश कुमार, प्रधान सहायक सुभाष चंद्र, प्रतिनिधि कुंदन कुमार आदि ने भाग लिया.
प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्यों को मिला प्रशिक्षण
जिला बाल संरक्षण आयोग के तत्वावधान में जिला बाल संरक्षण इकाई ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की
