खगड़िया. सदर प्रखंड के संसारपुर निवासी सनोज कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है. बताया जाता है कि सदर अस्पताल के कार्यालय में तैनात सुरक्षा गार्ड 27 वर्षीय रामचंद्र साह के पुत्र सनोज कुमार साइकिल से गैस लाने एजेंसी पर गया था. लौटने के दौरान परमानंदपुर ढाला के समीप तेज रफ्तार बुलेट सवार ने रौंद दिया. जिसके कारण सुरक्षा गार्ड बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी गार्ड को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार कर के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. पटना जाने से पहले रास्ते में सनोज की मौत हो गयी. जबकि बुलेट सवार मानसी निवासी युवक का इलाज बेगूसराय में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था.
सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत
घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है
