चौथम. थाना क्षेत्र के ठूठी गांव में मंगलवार की सुबह दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान जब उसकी बेटी बचाने आई तो बेटी के साथ भी दबंगों ने मारपीट की. मारपीट की इस घटना में बाप-बेटी दोनों घायल हो गयी. दोनों का इलाज चौथम सीएचसी में किया गया. इधर मंगलवार की दोपहर दो बजे पीड़ित ठूठी गांव निवासी स्व साहेब उद्दीन का 50 वर्षीय पुत्र मिस्टर आलम ने चौथम थाना में आवेदन देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. थाना में दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे हटिया पर चाय दुकान पर खड़े थे. इसी दौरान गांव के ही चांद आलम, सोनू आलम, इम्तियाज आलम, नवाब आलम एवं मुर्तजा शाह अपने हाथों में लाठी डंडा और लोहे के रॉड लेकर आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा. जब पीड़ित मिस्टर आलम ने गाली देने से मना किया तो उस पर सभी ने मिलकर हमला कर दिया. इस घटना में मिस्टर आलम का सिर फट गया. वहीं उसके बाद उसकी बेटी उसे बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. इधर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
दबंगों ने व्यक्ति के साथ की मारपीट, बचाने आयी बेटी को भी पीटा

दबंगों ने व्यक्ति के साथ की मारपीट, बचाने आयी बेटी को भी पीटा
Copied link
थाना क्षेत्र के ठूठी गांव में मंगलवार की सुबह दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान जब उसकी बेटी बचाने आई तो बेटी के साथ भी दबंगों ने मारपीट की.