खगड़िया. नगर थाना के परिसर में मंगलवार को ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा व चैती छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने की. बैठक में दर्जनों जनप्रतिनिधि व शहरवासी मौजूद थे. बैठक में नगर थानाध्यक्ष ने पूजा को लेकर विभिन्न समितियों द्वारा नगर में आयोजित किए जाने वाले आयोजन से संबंधित जानकारी प्राप्त की. थानाध्यक्ष ने शांतिपूर्ण तरीके से पूजा सम्पन्न कराए जाने को लेकर उपस्थित समिति के पदाधिकारियों से संहोगात्मक रवैया अपनाते हुए प्रशासन को हर संभव करने की बात कही है. बैठक में उपस्थित नगर उपसभापति प्रतिनिधि मो साहब उद्दीन, मो इसराइल, मो सफर अली ने कहा कि ईद उल -फितर के मौके पर सबसे पहले महात्मा गांधी मार्ग स्थित ईदगाह में सुबह 7. 30 बजे पहली नवाज़ अदा की जायेगी. उसके बाद थाना रोड स्थित जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में सुबह 08 बजे नवाज़ अदा की जायेगी. शहर के राजेन्द्र चौक स्थित बसंती चैती दुर्गा पूजा समिति के सचिव पंकज रंजन, शेरावाली पूजा समिति केबिन रोड के सचिव अंजय कुमार और कमलपुर सार्वजनिक बसंती चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने पूजा पंडाल में महिला पुरुष जवान की तैनाती की मांग की है. उन्होंने कहा कि गुरुवार को अष्टमी, शुक्रवार को रामनवमी को लेकर देवी जागरण कार्यक्रम में आयोजित किया जायेगा. रामनवमी को लेकर मायजी ठाकुरबाड़ी से प्रभु श्री राम की मूर्ति, भांगड़ा और सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ निकलने वाली राम जानकी भव्य शोभायात्रा की भी चर्चा की. बैठक में पूर्व नगर उपसभापति राजकुमार फोगला, नगर पार्षद शिवराज यादव, पप्पू यादव,पूर्व पार्षद रणवीर कुमार, राजा चौधरी, जदयू नगर अध्यक्ष प्रभात शर्मा, महेंद्र त्यागी, प्रिंस कुमार, भाजपा नेता अक्षय कुमार सूरि, अमित कुमार, एसआई प्रशांत कुमार, मनोज कुमार, अरूण कुमार, सफत खातून आदि मौजूद थे.
ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा व चैती छठ पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा व चैती छठ पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
