रास्ते के विवाद को लेकर महिला के साथ की मारपीट

जिले के चौथम थाना क्षेत्र के ठुठी मोहनपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में मंगलवार को रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.

चौथम. जिले के चौथम थाना क्षेत्र के ठुठी मोहनपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में मंगलवार को रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में मीरा देवी घायल हो गयी. घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया. जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक युवक द्वारा रास्ता रोकने को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद महिला के साथ मारपीट की गई. पीड़िता ने चौथम थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के अजीत सिंह द्वारा अक्सर रास्ते से आने-जाने को लेकर रोक-टोक की जाती है और इसी को लेकर विवाद बढ़ा. घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. इस संबंध में चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >