श्रीमद्भागवत कथा से माहौल भक्तिमय

श्रीमद्भागवत कथा से माहौल भक्तिमय

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के खजरैठा पंचायत अंतर्गत सुमेरी टोला गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हो गया. कथा के समापन अवसर पर आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान की भक्ति में लीन होकर कथा का श्रवण किया. पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना रहा. कथावाचक पूर्णानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि मानव जीवन को सही मार्ग दिखाने वाला दिव्य ज्ञान है. उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने से ही मनुष्य का जीवन सफल होता है. कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए लोगों को धर्म, प्रेम, करुणा और सेवा का संदेश दिया. समापन के अवसर पर भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पोखन शर्मा, लालकन शर्मा, पवन शर्मा, कर्पूरी शर्मा, मुकेश शर्मा, राजू नागर, रूपेश नागर, दिनेश नागर सहित सुमेरी टोला के समस्त ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >