Khagaria, शुम्भा से अलौली मुख्यालय जाने वाली सड़क जर्जर, मुसीबत

शुम्भा से अलौली मुख्यालय जाने वाली सड़क जर्जर, मुसीबत

खगड़िया अलौली से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट,

खगड़िया. अलौली प्रखंड अंतर्गत शुम्भा पंचायत से प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है.शुम्भा से लेकर रौन तक का करीब 8 किलोमीटर तक का पूरा मार्ग गड्ढों, कीचड़ और जलजमाव से पटा पड़ा है, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है.स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन वर्षों से इसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है. हल्की बारिश के बाद ही सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है. जगह-जगह बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क का स्वरूप ही समाप्त हो गया है.सड़क पर जमा कीचड़ और पानी के कारण वाहन फंस रहे हैं और लोगों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है.इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और छोटे व्यवसायी—आवागमन करते हैं. खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई होती है, वहीं किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस समस्या को जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है जब किसी मरीज को अस्पताल ले जाना होता है. खराब सड़क के कारण एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाती, जिससे जान का खतरा भी बना रहता है.ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शुम्भा से रौन तक इस सड़क का अविलंब पक्कीकरण कराया जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >