गोगरी (खगड़िया). प्रखंड के बन्नी पंचायत के वार्ड 18 के निचले इलाके में बसे बाढ़ प्रभावित आबादी के बीच शनिवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया. डीएम विक्रम विरकर के निर्देशानुसार गोगरी सीओ मो. आमिर हुसैन ने सूचीबद्ध बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री शनिवार को वितरण किया. बाढ़ प्रभावित लोगों में खासकर महिलाओं ने बीते दिन डीएम से राहत को ले गुहार लगाया था. डीएम ने गोगरी से लेकर बन्नी तक बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और स्थानीय पदाधिकारियों से राहत कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया था.
करीब सौ लोगों अति प्रभावित रूप से किये गये थे सूचिबद्ध
बाढ़ प्रभावित लाभार्थी ने बताया कि करीब सौ लोगों को अति प्रभावित रूप से सूचीबद्ध किया गया था. जिसमें शनिवार को दो दर्जन से अधिक लोगों के बीच सरकार के द्वारा दिए जाने वाली राहत सामग्री का वितरण किया गया.सीओ आमिर हुसैन ने बताया की सभी सूचीबद्ध किये गए पीड़ितों को राहत सामग्री दिया जायेगा.
