राजेश बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक

नगर परिषद क्षेत्र सहित जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी

गोगरी. नगर परिषद गोगरी जमालपुर के उपसभापति भाजपा के वरिष्ठ सदस्य राजेश कुमार पंडित को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश सहसंयोजक मनोनीत किया गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री भीकू भाई दलसानिया के अनुमोदन पर राजेश को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया. नगर परिषद क्षेत्र सहित जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. राजेश कुमार पंडित ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने हमें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. इसका मैं सौ प्रतिशत निर्वहन करुंगा. साथ ही संगठन की मजबूती पर ज्यादा फोकस किया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी भूमिका बूथ लेवल से ही तय कर लें. परबत्ता विधानसभा संयोजक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सहसंयोजक वेद प्रकाश यादव, फाइव स्टार के अरुण कुमार, विनोद कुमार मंडल, संजीव कुमार संजय, सुमन कुमार सिन्हा, सुबोध सिन्हा, मनोज कुमार गुप्ता, तरुण कुमार, रमेशकांत मंडल, विपिन कुमार मंडल, विनोद अडानीवाल, पप्पू पोद्दार, प्रभात कुमार सिन्हा सहित भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव अमर कुमार सिन्हा, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गौरव कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष कुंदन निषाद आदि ने बधाई दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >