कोशी कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) नागेंद्र कुमार शर्मा ने किया योगदान

कोशी कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) नागेंद्र कुमार शर्मा ने किया योगदान

खगड़िया. स्थानीय कोशी कालेज में प्रो (डॉ) नागेंद्र कुमार शर्मा (प्रधानाचार्य, आरएस कॉलेज, तारापुर) ने प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो (डॉ) कपिलदेव महतो ने उनका स्वागत किया. प्रभार सौंपा. मालूम हो कि पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ) कपिलदेव महतो बीते 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गये थे. प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार शर्मा ने कॉलेज के सभी प्राध्यापकों परिचय प्राप्त किया. प्रभार ग्रहण करने के पश्चात सर्वप्रथम उन्होंने कॉलेज के संस्थापक स्व हरिवंश नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर डॉ तौसीफ मोहसिन, ललितेश्वर कुमार, लक्ष्मी कांत झा, डॉ धीरज कुमार, मो हुमायूं अख्तर, डॉ मो अमीन, डॉ आशुतोष कुमार भारती, रंधीर कुमार सिंह, असद फारूकी, गोपाल कुमार, विवेक कुमार, सतीश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखरम ने स्वागत करते हुए बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >