नदी में उपलाते शव को पुलिस ने किया बरामद

बूढी गंढक नदी के पानी में उपला रहे शव को नगर थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर बरामद किया

खगड़िया. बूढी गंढक नदी के पानी में उपला रहे शव को नगर थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर बरामद किया. नगर थाना पुलिस सोशल मीडिया पर बरामद शव का फोटो वायरल किया. शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 निवासी 62 वर्षीय शंकर रजक के रूप में की गयी. बताया जाता है कि हाजीपुर धोबी टोला का निवासी शंकर रजक नदी में स्नान करने गये थे. गहरे पानी में चले जाने के कारण शंकर रजक की मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करा कर परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >