बिहार साहित्य महोत्सव में कवि विनय को किया गया सम्मानित

बिहार साहित्य महोत्सव के द्वितीय वार्षिकोत्सव में विनय कुमार बुद्ध को सम्मानित किया गया.

खगड़िया. बिहार साहित्य महोत्सव के द्वितीय वार्षिकोत्सव में विनय कुमार बुद्ध को सम्मानित किया गया. महोत्सव पटना के रोटरी क्लब में बीते 31 जनवरी व एक फरवरी को आयोजित किया गया था. राष्ट्रीय स्तर के कवि व साहित्यकार विनय कुमार बुद्ध को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया. दो दिवसीय साहित्यिक महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी कवि, कवयित्रियां व साहित्यप्रेमी भाग लिए थे. पहले दिन राष्ट्रीय निर्माण में बिहार के साहित्यकारों का योगदान विषय पर साहित्यिक परिचर्चा आयोजित की गयी. जिसके बाद पुस्तक अनावरण, रचना पाठ और स्मारिका बिहार वाणी का विमोचन किया गया. आंचलिक भाषा सत्र का संचालन कवि विनय कुमार बुद्ध ने किया. इस अवसर पर सभी रचनाकारों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. बिहार साहित्य महोत्सव में खगड़िया के बेटे को मिला यह सम्मान न सिर्फ जिले, बल्कि पूरे क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. खगड़िया की साहित्यिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर और सशक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >