गड्ढे में डूबने से वृद्ध की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक वृद्ध व्यक्ति की पहचान पश्चिमी बौरने पंचायत के रुपनी निवासी कपिल देव पासवान उर्फ देवगुन पासवान के रूप में हुई है.

चौथम. थाना क्षेत्र अंतर्गत करुआ मोड़ में घर के पीछे गड्ढे में डूबने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. परिजनों को शुक्रवार को घटना की जानकारी तब मिली जब घर के पीछे गड्ढे में वृद्ध का शव देखा गया. मृतक वृद्ध व्यक्ति की पहचान पश्चिमी बौरने पंचायत के रुपनी निवासी कपिल देव पासवान उर्फ देवगुन पासवान के रूप में हुई है. तथा इनके दो पुत्र श्रवण पासवान एवं ध्रुव पासवान बताया गया. घटना की सूचना पर चौथम थाना के एसआई राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया. इधर मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >