Khagaria News : 13 वर्षों से फरार चल रहा 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात गिरफ्तार

मानसी पुलिस, डीआईयू व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 13 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात लाल वारंटी को गिरफ्तार किया गया है.

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट Khagaria News : मानसी पुलिस, डीआईयू व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 13 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात लाल वारंटी को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को एसपी राकेश कुमार ने बताया कि मानसी थाना, डीआईयू व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रूपये का ईनामी (लाल वारंटी) को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि मानसी थाना कांड संख्या 60/13 में 50 हजार रुपये का ईनामी (लाल वारंटी) थाना क्षेत्र के एकनिया गांव निवासी घुटर मंडल के पुत्र चंद्रकिशोर मंडल उर्फ चानो मंडल को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि कुख्यात अपराधी चानो मंडल का वर्षों से पुलिस को तलाश थी, वो फरार चल रहा था, एसपी ने बताया कि कुख्यात इनामी बदमाश चानो के विरूद्ध मानसी थाना, चौथम थाना व अन्य थानों में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, डकैती आदि जैसे कई संगीन कांड दर्ज हैं. बताया कि चौथम थाना कांड संख्या 272/19, मानसी थाना कांड संख्या 16/20, मानसी थाना कांड संख्या 48/10 दर्ज है. बताया कि इसके अलावे आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. छापेमारी में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >