मानसी. प्रखंड के बलहा पंचायत में स्थित ””हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर”” (अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के परिसर में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. इस निर्माण कार्य का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने बलहा बाजार दुर्गा मंदिर के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण सामुहिक बैठक की. बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों ने अस्पताल के जमीन पर बना रहे पंचायत सरकार भवन निर्माण से संबंधित बैठक में शामिल ग्रामीणों ने सहमति से यह निर्णय लिया गया कि अस्पताल की जमीन को सरकारी अमीन से मापी पुर्ण कर और फिर निर्माण कार्य कराया जाय जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. वही बलहा पंचायत मुखिया राजेश भारती उर्फ़ पप्पू साह ने ग्रामीणों के एक मत राय लिया गया जहां अस्पताल की जमीन की मापी कराने के बाद मौजूद जमीन पर पंचायत सरकार भवन कार्य कराने की मांग स्थानीय संबंधित प्रसाशन से मांग की. मौके पर बलहा मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अमीर पासवान, 20 सूत्री सदस्य गोपाल चौधरी, उप सरपंच पवन कुमार साह, ग्रामीण रतन पटेल, हरिलाल साह, जगदीश साह, पशुपति कुमार, ओम प्रकाश साह, शिवनंदन साह, भवेश कुमार, महेश कुमार, विकास कुमार, बाल विजय साह, सिकंदर चौधरी, सुदामा पंडित, किशोरी पंडित, कृष्ण मुरारी, पंकज कुमार, रमेश पासवान, राजेश कुमार, कैलाश प्रसाद, जायसवाल, दिलीप साह, रूपेश कुमार, ललन पटवा, सुभाष साह, नरेश भगत, हितेश कुमार, लाल बहादुर साह, नवीन कुमार, सुरेश साह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
बलहा बाजार में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक
बलहा पंचायत मुखिया राजेश भारती उर्फ़ पप्पू साह ने ग्रामीणों के एक मत राय लिया गया जहां अस्पताल की जमीन की मापी कराने के बाद मौजूद जमीन पर पंचायत सरकार भवन कार्य कराने की मांग स्थानीय संबंधित प्रसाशन से मांग की.
