खगड़िया : चौथम थाना क्षेत्र के मालपा चौक पर बीती रात चार चक्का वाहन की जोरदार टक्कर से मालपा निवासी उमेश साह के पुत्र ऋषिदेव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया.
इधर, घटना के बाद मौके पर मौजूद मरैया गांव निवासी गुलशन कुमार को आक्रोशित भीड़ ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. इसके बाद भीड़ ने उसे एक घर में बंद कर दिया.
घटना की सूचना मिलने पर चौथम थाना के एसआई संतोष कुमार, एसआई संटू कुमार, एएसआई अभिमन्यु कुमार एवं अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घर में बंद गुलशन कुमार को बाहर निकालकर अपने साथ थाना ले आयी.
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद घटना में दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
