झारखंड के चतरा में जीत से लोजपा में खुशी

बांटी लोगों के बीच मिठाई

बेलदौर. झारखण्ड के चतरा विधानसभा से चुनाव परिणाम में लोजपा (रामविलास) का 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट क़ायम रहा. चतरा विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी जनार्दन पासवान ने अपनी जीत दर्ज की. जानकारी के मुताबिक झाडखंड विधानसभा चुनाव में एक सीट पर लोजपा आर की हुई जीत से पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने जीत से उत्साहित होकर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया. लोजपा (रा) के वरिष्ठ नेता गौतम पासवान, लोजपा जिला महासचिव अंजू सिह, प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते कहा कि झारखण्ड चुनाव तो झांकी है बिहार अभी बाकी है. पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर लोजपा प्रखंड महासचिव दिवाकर साह, डुमरी पंचायत अध्यक्ष श्यामदेव शर्मा, पंचायत अध्यक्ष आमोद मिस्त्री, मनोज पासवान, मो अंजर समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते झारखंड प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जीत की बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >