माता-पिता की सेवा करने से जीवन होता है धन्य

शनिवार को श्रद्धांजलि सह सत्संग का आयोजन भी किया गया

पसराहा. थाना क्षेत्र के सोंडीहा वार्ड संख्या 16 में शनिवार को माता-पिता की पुण्य तिथि पर एक दिवसीय महासत्संग का आयोजन किया गया. विकास कुमार व अंजनी कुमारी ने माता के पुण्यतिथि पर लोगों के बीच साड़ी का वितरण किया. शनिवार को श्रद्धांजलि सह सत्संग का आयोजन भी किया गया. सत्संग में आलम नगर से पहुंचे संत कपिल देव ने अपने अमृत वचनों से माया-मोह से छुटकारा पाने का उपाय बताया. संत ने कहा कि माता-पिता की सेवा करने से व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं. इससे जीवन धन्य होता है. मौके पर देवेंद्र सिंह, प्रभु नारायण सिंह, पंसस जयचंद्र कुमार, ओमप्रकाश सिंह, धुर्व यादव, गजाधर सिंह, राहुल कुमार, अनिल सिंह, प्रदीप ठाकुर, सीताराम यादव, संजय साह, मीना देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >