चलो गांव की ओर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने की बैठक

केन्द्र सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है. लोग रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं.

मानसी. भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सुत्री प्रखंड अध्यक्ष रमेश चन्द्र सूर्या के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुयी. बैठक में चलो गांव की ओर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गयी. बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सलील कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि भाजपा द्वारा चलो गांव की ओर कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को आमलोगों के बीच सरकार की योजनाओं को जानकारी दिया जाय. कहा कि केन्द्र सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है. लोग रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं. बीस सुत्री अध्यक्ष ने कहा की जल्द ही बीस सुत्री क्रियांवयन समिति की बैठक की जायेगी. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, महामंत्री इन्द्र भूषण कुशवाहा, मंत्री कुंदन सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >