जमीन विवाद में मारपीट, तीन लोगों को पीटकर किया घायल

मुश्कीपुर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. घायलों को डायल 112 की टीम और पुलिस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया गया.

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट

खगड़िया: गोगरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड 33 अंतर्गत मुश्कीपुर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. घायलों को डायल 112 की टीम और पुलिस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया गया. मामले में घायल पक्ष द्वारा गोगरी थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है.

पीड़ित मो. फारुख ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठे हुए थे कि तभी पुरानी जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी द्वारा गाली-गलौज शुरू कर दिया गया. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पड़ोसी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से मो. फारुख, उनकी पत्नी रुखसाना खातून और पुत्री रिजवाना खातून को बुरी तरह पीट-पीटकर घायल कर दिया.

इस बाबत गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और वरीय पदाधिकारी के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >