देवका से दो छात्राएं लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Khagaria news:जानकारी के अनुसार देवका निवासी उमेश सिंह ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि दोनों छात्राएं 13 और 14 वर्ष की हैं तथा आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती हैं. सोमवार को दोनों छात्राओं ने अपनी किताब मुस्कान कुमारी को देकर घर भेज दिया और खुद एनएच-107 की ओर चली गईं. इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका.

चौथम थाना में मामला दर्ज, परिजनों में चिंता का माहौल

धीरज सिंह बंटू, चौथम (खगड़िया)

Khagaria news: चौथम थाना क्षेत्र के देवका भगवती स्थान के समीप से दो छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है. मामले को लेकर परिजनों ने चौथम थाना में आवेदन देकर दोनों छात्राओं की बरामदगी की गुहार लगाई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार देवका निवासी उमेश सिंह ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि दोनों छात्राएं 13 और 14 वर्ष की हैं तथा आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती हैं. सोमवार को दोनों छात्राओं ने अपनी किताब मुस्कान कुमारी को देकर घर भेज दिया और खुद एनएच-107 की ओर चली गईं. इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका.

परिजनों ने आसपास के कई क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक दोनों छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला. घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है.

मंगलवार सुबह चौथम थाना की महिला एसआई पूजा कुमारी और पुलिस पदाधिकारी सोनू कुमार पुलिस बल के साथ देवका भगवती स्थान पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संभावित स्थानों पर तलाश जारी है.

इस संबंध में चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >