कोसी के बढ़ते जलस्तर से पीपा पुल का एप्रोच पथ धंसा, खगड़िया-मधेपुरा संपर्क बाधित

Khagaria news: जानकारी के अनुसार, करीब चार माह पहले कोसी नदी पर इस पीपा पुल का निर्माण कराया गया था. 28 जनवरी 2026 को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव एवं परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने संयुक्त रूप से इसका लोकार्पण किया था. पुल चालू होने के बाद खगड़िया, मधेपुरा और भागलपुर के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने लगी थी.

चार माह पहले हुआ था लोकार्पण, आवागमन ठप होने से लोगों की बढ़ी परेशानी

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट:

Khagaria news: कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण गोगरी प्रखंड अंतर्गत सर्किल नंबर-1 में पसराहा के बिरवास और मधेपुरा जिले के कपसिया के बीच बने नवनिर्मित पीपा पुल का एप्रोच पथ धंस गया है. इसके बाद खगड़िया और मधेपुरा के बीच सीधा संपर्क बाधित हो गया है.

जानकारी के अनुसार, करीब चार माह पहले कोसी नदी पर इस पीपा पुल का निर्माण कराया गया था. 28 जनवरी 2026 को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव एवं परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने संयुक्त रूप से इसका लोकार्पण किया था. पुल चालू होने के बाद खगड़िया, मधेपुरा और भागलपुर के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने लगी थी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के एक छोर का एप्रोच पथ धंस गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है. अचानक संपर्क टूट जाने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल के निर्माण से खगड़िया और मधेपुरा के बीच की दूरी कम हुई थी तथा व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला था. लेकिन एप्रोच पथ धंसने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक मरम्मत नहीं कराई गई तो बाढ़ के मौसम में पुल को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >