खगड़िया में हंसी-मजाक से शुरू हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष, गोगरी बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

Khagaria News: गोगरी बाजार में हंसी-मजाक को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Khagaria News: खगड़िया के गोगरी बाजार में गुरुवार देर रात हंसी-मजाक को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी बाजार में गुरुवार देर रात एक मामूली हंसी-मजाक का मामला अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे. घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हंसी-मजाक के बाद बढ़ा विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, लव मोहल्ला में प्रेम विवाह (लव मैरेज) को लेकर हंसी-मजाक के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई. शुरुआत में मामूली बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए. इसके बाद क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.

लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल किया गया. मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

Khagaria News: दोनों पक्षों के कई लोग घायल

मारपीट में पहले पक्ष के मोहम्मद मिन्हाज (23), मोहम्मद साकिर (25), मोहम्मद साबिर (29), मोहम्मद आसिफ (22), मोहम्मद सादिक (18), मोहम्मद गफ्फार (53), मोहम्मद साजिद (38) और मोहम्मद आलमगीर (36) घायल हुए हैं.

वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद बाबर, मोहम्मद शमसाद, सरफराज, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद शहनवाज सहित अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं. सभी घायलों का अनुमंडलीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल घटना के कारणों और दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप की जांच की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 160 KMPH की रफ्तार से बस 60 मिनट में बिहार के इस शहर से पटना पहुंच जाएंगे आप, क्या है सरकार का प्लान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajkishore singh

Published by: Pratyush Prashant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >