खगड़िया के गोगरी में मनाई गई फूलन देवी की पुण्यतिथि, नारी सम्मान और सामाजिक न्याय पर दिया गया जोर

Khagaria News: गोगरी अनुमंडल के मीरगंज ठाकुरबाड़ी में वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस का आयोजन किया गया. उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन के संघर्षों और नारी शक्ति के रूप में उनकी पहचान पर प्रकाश डाला.

Khagaria News: खगड़िया के गोगरी अनुमंडल में वीरांगना फूलन देवी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. मीरगंज ठाकुरबाड़ी में हुए कार्यक्रम में उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए. वक्ताओं ने फूलन देवी के संघर्ष, सामाजिक विषमताओं और महिलाओं के सम्मान जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही.

मीरगंज ठाकुरबाड़ी में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

गोगरी अनुमंडल के मीरगंज ठाकुरबाड़ी में वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई.

सभा की अध्यक्षता निषाद संघ के जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह ने की, जबकि मंच संचालन शंकर महंथ ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर सभापति रंजीता कुमारी निषाद ने किया. इस अवसर पर नगर परिषद के उपसभापति राजेश कुमार पंडित सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

वक्ताओं ने फूलन देवी के जीवन और संघर्ष पर रखे विचार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद के उपसभापति राजेश कुमार पंडित ने कहा कि फूलन देवी का जीवन अत्याचार, गरीबी और सामाजिक विषमताओं से प्रभावित रहा. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों ने उनके जीवन को गहराई से प्रभावित किया, वहीं अत्याचार के खिलाफ उनके संघर्ष ने उन्हें नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में भी पहचान दिलाई.

नगर सभापति रंजीता कुमारी निषाद ने कहा कि समाज में महिलाओं को सम्मान और समान अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान की आवश्यकता पर बल दिया.

नारी सम्मान और सामाजिक समानता पर दिया गया संदेश

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रुस्तम अली ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सम्मान देने की परंपरा रही है और समाज को इस परंपरा को और मजबूत करना चाहिए.

वार्ड पार्षद राकेश कुमार ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष इस बात का उदाहरण है कि यदि कोई महिला कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़े तो वह अपनी अलग पहचान बना सकती है.

Khagaria News:कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रामविलास सिंह, योगेश निषाद, उपेंद्र सिंह, रसिकलाल सिंह, अशोक सिंह, सुनील मंडल, दिलीप मंडल, जानकी सहनी, विजेंद्र मंडल, राकेश निषाद, लखन लाल निषाद, बीना देवी, मुनीलाल मंडल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Also Read: पटना: दंगा फैलाने के आरोप में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Also Read: अभिजीत दीपके से तेजप्रताप यादव बोले- बिहार आइए, सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाइए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By धीरज सिंह

धीरज सिंह प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >